ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिंदे गुट को मिलेगी मात, उद्धव के ’16 बागियों पर ऐक्शन की मांग’

महाराष्ट्र   (मानवीय सोच)   राजनीति में गुवाहाटी तक मचे सियासी घमासान के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट को मात देने के लिए चाल चल चुकी है। इसकी शुरुआत शिवसेना ने कल ही शुरू कर दी थी। सूत्र बताते हैं कि 16 बागी विधायकों के खिलाफ डिप्टी स्पीकर के पास अयोग्य घोषित करने की मांग हो चुकी है। शिवसेना का इस पर तर्क है कि पार्टी बैठक में इन विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि जारी व्हिप के मुताबिक शिवसेना के सभी विधायकों को बैठक में शामिल होना जरूरी था। इस दांव से शिवसेना शिंदे गुट को मात दे सकती है। कैसे, आइए जानते हैं पूरा गणित

महाराष्ट्र की राजनीति में पल-पल समीकरण बदल रहे हैं। एक तरफ शिवसेना के विधायक लगातार बागी रुख अख्तियार करते हुए गुवाहाटी में शिंदे गुट के साथ हाथ मिला रहे हैं। इस वक्त शिंदे गुट के पास 38 से 39 शिवसेना विधायक हैं, जबकि शिवसेना के पार्टी प्रवक्ता और कद्दावर नेता संजय राउत अपने खेमे में 16 विधायकों की बात कह चुके हैं। इस बीच महा विकास अघाड़ी सरकार को बचाने और शिवसेना की सत्ता बचाने के लिए उद्धव ठाकरे ने बड़ा खेल करने वाले हैं।

16 बागियों पर ऐक्शन से शिंदे गुट को मात
बीते रोज शिवसेना ने डिप्टी स्पीकर को 12 पार्टी विधायकों के खिलाफ अयोग्य सदस्य घोषित करने की मांग की थी। जिसकी संख्या बढ़कर अब 16 हो गई है। सूत्र बताते हैं कि शिवसेना की ओर से डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को पत्र भेज चुके हैं। डिप्टी स्पीकर समेत कई शिवसेना और एनसीपी नेता विधानसभा भी पहुंच चुके हैं। अगर शिवसेना इस प्रस्ताव को पास करवा देती है तो इससे शिंदे गुट को मात मिल जाएगी। यही नहीं शिंदे की मेहनत पर पानी फिर जाएगा और उद्धव ठाकरे अपनी सरकार बचाने में कामयाब हो जाएंगे।

क्या होगा गणित
एंटी डिफेक्शन लॉ (दल -बदल कानून) के जरिए शिवसेना 16 बागी विधायकों के खिलाफ ऐक्शन लेने की मांग कर रही है। अगर ऐसा हो जाता है तो शिंदे गुट के पास 38 में से सिर्फ 22 विधायक ही योग्य रह पाएंगे। हालांकि इससे शिवसेना को भी नुकसान होगा। शिवसेना के पास 55 में से 16 विधायकों के अयोग्य घोषित होने से 39 विधायक योग्य रहेंगे। ऐसे में 39 विधायकों के दो तिहाई सदस्य के हिसाब के शिंदे गुट को 27 विधायकों की जरुरत होगी नहीं तो 22 विधायकों के साथ उन पर दल-बदल कानून लगेगा।

Scroll to Top