संभल : (मानवीय सोच) माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने सीएम नीतीश कुमार के बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने महिलाओं अपमान किया है। अब वह माफी मांगे या पैर छुएं। महिलाओं के प्रति उनके भाव सबके सामने आ गए है। उनकी टिप्पणी महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाती है।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने जारी बयान में कहा कि जिस व्यक्ति के अंदर जैसी भावना होती है, तो वह समय अपने पर उभर आती है। वैसे ही विचार सामने आते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने जो टिप्पणी की है। वह अश्लील है, शर्मनाक है। ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। महिलाओं को देवी का रूप दिया गया।
ऐसी टिप्पणी समाज के लिए निंदनीय है। सीएम नीतीश कुमार अब माफी मांगे या पैर छुए। अब कोई फर्क नहीं पड़ता है। महिलाओं के प्रति उनके भाव कैसे हैं, यह सबसे के सामने आ गए। जो महिलाएं उन्हें वोट देकर सीएम बनाती है। उन महिलाओं सहित पूरी महिला जाति का बड़ा अपमान है।
