ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिया नरसंहार मामला : लखनऊ के आसिफी मस्जिद में जोरदार प्रदर्शन

पाकिस्तान में हो रहे शिया नरसंहार के विरोध में राजधानी लखनऊ के इमामबाड़े स्थित आसिफी मस्जिद में जोरदार प्रदर्शन हुआ। शुक्रवार को आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के बाद सैकड़ों शिया मुस्लिमों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पाकिस्तान के झंडों को पैरों तले रौंदकर विरोध जताया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। बता दें कि मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिन्द की ओर से पाकिस्तान में हो रहे शिया नरसंहार के विरोध में शुक्रवार को लखनऊ में शिया मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया।

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद के नेतृत्व में इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों शिया मुस्लिम इकट्ठा हुए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौलाना कल्बे जवाद ने हिंदुस्तान हुकूमत से मांग की है कि पाकिस्तान का बॉयकॉट किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी आवाज को नहीं सुना गया तो देश की राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान एंबेसी पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं

Scroll to Top