उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) हरदोई जिले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अखिलेश यादव के बीच बयान बाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। शिवपाल ने कहा कि कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है कि मध्य प्रदेश में अपने वादे पर अडिग रहे और अपने छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगाए।
अगर भारतीय जनता पार्टी को हटाना है, तो उसे सभी विपक्ष के लोगों को इकट्ठा करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहिए। वहीं, उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर भी हमला बोला और उनको हल्का आदमी बताया। इसके अलावा सपा नेता आज़म खां को लेकर कहा कि उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। सपा पार्टी हर तरीके से आजम खां के साथ है।
