ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवराज सरकार में नहीं है सबकुछ ठीक

भोपाल (मानवीय सोच) मध्यप्रदेश  में शिवराज सिंह चौहान सरकार के सामने अपने ही चुनौती खड़ी करने की तैयारी में नजर आने लगे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जहां शराबबंदी अभियान शुरू करने के लिए कदमताल ताल कर रही हैं, वहीं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सीहोर जिला प्रशासन के जरिए सरकार को ही कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है.

कई नेताओं के स्वर सरकार के खिलाफ होने लगे हैं मुखर

राज्य में अर्से बाद भारतीय जनता पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. यही कारण है कि कई नेताओं के स्वर भी सरकार के खिलाफ मुखर होने लगे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती राज्य में शराबबंदी की पक्षधर है और इसके लिए वे अभियान चलाने का भी ऐलान कर चुकी हैं. यह बात अलग है कि उमा भारती को तीन बार तारीखों का ऐलान करना पड़ा है, और अब तक यह अभियान शुरू नहीं हो पाया है.

सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव हुआ स्थगित 

ताजा मामला सीहोर जिले में रुद्राक्ष महोत्सव स्थगित किए जाने का है. यह महोत्सव अव्यवस्थाओं के चलते स्थगित किया गया है. यही कारण है कि प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र तक लिख दिया है और उन्होंने इस आयोजन के स्थगित होने पर सनातनियों का अपमान तक बता डाला है.

राष्ट्रीय महासचिव ने उठाए कई सवाल

साथ ही, तर्क देते हुए कहा है कि भोपाल में इज्तिमा का आयोजन होता है, वहां लाखों लोग शामिल होते हैं, कई मंत्रियों को जाम में फंसना पड़ता है लेकिन कभी सुनाई नहीं दिया कि इज्तिमा को रोक दिया गया हो. क्या सीहोर का प्रशासन इतना नाकारा था कि इस आयोजन की जानकारी होने के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं जुटाई सका? क्या जिम्मेदार प्रशासन इतना अदूरदर्शी था कि वह भांप नहीं सका कि 11 लाख रुद्राक्ष का अनुष्ठान है तो लाखों श्रद्धालु इस आयोजन में आवाजाही भी रहेगी, क्या सीहोर प्रशासन अमले की इतनी हिम्मत है को इतना बड़ा निर्णय ले सके.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय अपने पत्र के जरिए जो सवाल उठाए हैं वह सिर्फ जिला प्रशासन तक सीमित नहीं है बल्कि सरकार को ही कटघरे में खड़ा करने वाले हैं.

बीजेपी एमएलए ने भी लिखा सीएम को पत्र

सीहोर के आयोजन को स्थगित किए जाने पर भाजपा के एक और विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है और इस आयोजन के स्थगित किए जाने पर प्रशासनिक असफलता को बड़ा कारण बताया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि देश प्रदेश में आज जहां जहां भी भाजपा की सरकार हैं, इसी आस्था और धार्मिक सरोकारों की बदौलत है. कहीं न कहीं भाजपा सनातन की पैरोकार है इसलिए भाजपा से लोगों का लगाव है, लेकिन सीहोर में प्रशासनिक असफलता के कारण घटित इस घटना ने सरकार की साख पर बट्टा लगाने का कार्य कार्य किया है.

उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन में इतनी संख्या में धर्मावलंबी आएंगे इसका पूवार्नुमान लगाया जाना संभव नहीं होता, लेकिन जिला प्रशासन ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए आम जन की आस्था से खिलवाड़ किया है, जो अक्षम्य अपराध है.

Scroll to Top