ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शो के दौरान हनी सिंह संग अज्ञात लोगों ने की बदसलूकी, दर्ज करवाई एफआईआर

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) फेमस रैपर-सिंगर हनी सिंह और उनके साथी कलाकारों के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है. ये मामला दक्षिणी दिल्ली के साउथ एक्स इलाके का है. 26 मार्च को हनी सिंह का शो स्कॉल क्लब में था. हनी सिंह अपनी टीम के साथ एक शो कर रहे थे. इसी दौरान 5 से 6 लोगों ने हनी सिंह के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद उन्होंने बीच में ही शो बंद कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

हनी सिंह ने इस मामले को लेकर दिल्ली के हौज़ खास थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. पुलिस क्लब में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर हमलावरों की तलाश कर रही है.

जबरन स्टेज पर चढ़ गए लोग

एफआईआर के अनुसार, हनी सिंह 26 और 27 मार्च की दरम्यानी रात को क्लब में परफॉर्म करने गए थे. तभी शो के दौरान कुछ लोग जबरन स्टेज पर चढ़ गए और कलाकारों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे.

लोगों ने की धक्का-मुक्की और दी धमकी

एफआईआर के मुताबिक, 5 से 6 अज्ञात लोगों ने दुर्व्यवहार किया और शो को बाधित करने की कोशिश की. उन्होंने भीड़ के बीच बियर की बोतलें दिखाईं और कलाकारों को धक्का देने लगे. इसके बाद चेक शर्ट पहने हुए एक शख्स ने मेरा (हनी सिंह) हाथ पकड़ लिया और खींचने लगा. शुरुआत में मैं नजरअंदाज कर रहा था, लेकिन वो शख्स मुझे लगातार धमकी दे रहा था. मैंने ये भी देखा कि उसके पास हथियार भी था. वहीं, रेड शर्ट में दूसरा शख्स वीडियो बना रहा था और उसने कहा कि, ‘भगा दिया हनी सिंह को’

बीच में छोड़ना पड़ा प्रोग्राम

शिकायत में बताया गया कि हनी सिंह सहित सभी कलाकारों ने स्टेज खाली कर दिया. स्थिति को देखते हुए हनी सिंह को बीच में ही प्रोग्राम छोड़ना पड़ा. पुलिस ने जानबूझकर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल इस मामले को लेकर हनी सिंह ने अपना कोई बयान जारी नहीं किया है.

Scroll to Top