संभल : (मानवीय सोच) कल्कि जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान रास्ते में पड़ने वाली करीब दर्जन भर मस्जिदों को पुलिस-प्रशासन द्वारा ढक दिया गया.
मस्जिदों के आगे पर्दे लगाए गए साथ ही वहां पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने ऐहतियातन ऐसा कदम उठाया ताकि शोभायात्रा के दौरान उड़ने वाला रंग-गुलाल मस्जिदों की दीवारों पर न गिरे और कोई विवाद भी न पैदा हो सके.
दरअसल, संभल के सदर कोतवाली इलाके में कल्कि जयंती के मौके पर देर रात गारुणी रथयात्रा निकाली गई. ऐसे में इसके मार्ग पर मुस्लिम और मिश्रित आबादी में पड़ने वाली मस्जिदों को ढ़कवाया गया, जिससे कि इस धार्मिक यात्रा के दौरान किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके. इससे पहले संभल पुलिस ने होली के त्योहार पर भी शहर की डेढ़ दर्जन मस्जिदों को ढकवाया था.
