ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संविदा कर्मियों के नियमितकारण के लिए संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने उठाई आवाज

समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के डेढ़ सौ से अधिक संविदा कर्मियों ने आज लखनऊ में एकत्र होकर विनियमितिकरण के लिए आवाज उठाई। महिला महिला कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के आउटसोर्सिंग संविदा कर्मी शोषण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। संविदा कर्मियों की व्यथा को परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने धैर्य से सुना। संविदा कर्मियों को उनके नियंत्रक अधिकारियों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। अवकाश पर जाने पर वेतन काट लिया जाता है। चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है। आउटसोर्स कर्मचारियों को मनमाने तरीके मानदेय दिया जा रहा है। महिला कल्याण विभाग की महिलाओं ने अवगत कराया कि प्रमुख सचिव महिला कल्याण ने मौखिक रूप से उनको सेवा पर ना आने के निर्देश दे दिए हैं ।उपस्थित पंजिका पर उनके हस्ताक्षर बंद कर दिए गए हैं तथा एफ आई आर लिखाने की धमकी दी जा रही है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने प्रदेश भर से जुटे हुए सैकड़ो कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचा रही है। महिला कल्याण विभाग की संविदा कर्मियों को नौकरी से नहीं निकाले जाने के लिए अपर मुख्य सचिव कार्मिक द्वारा पत्र भेजे जाने के बाद भी प्रमुख सचिव महिला कल्याण के स्तर से कार्य नहीं लिए जाने के का निर्देश दिया जाना आश्चर्य का विषय है। जे एन तिवारी ने मुख्यमंत्री से अपील किया है कि महिला कल्याण विभाग की कर्मियों को शोषण से मुक्ति दिलाई जाए। 5 महीने से उनके रुके मानदेय का भुगतान कराया जाए ।

समाज कल्याण एवं जन जाति विकास विभाग के संविदा शिक्षकों को नियमित किए जाने आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय निर्धारित किए जाने ,चिकित्सीय अवकाश एवं चाइल्ड केयर लीव प्रदान किए जाने की मांग भी शासन स्तर से पूरी कराई जाएगी। समाज कल्याण विभाग में चार संविदा कर्मियों को नौकरी से अलग कर दिया गया है, उनकी बहाली किए जाने, जनजाति विकास विभाग के पांच शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के क्रम में विभागीय आदेश के बावजूद भी संविदा राशि में संशोधन का लाभ नहीं दिए जाने का प्रकरण भी मुख्य मंत्री जी के संज्ञान में लाया जाएगा। जे एन तिवारी ने जनजाति विकास विभाग की उपनिदेशक प्रियंका पर संविदा कर्मचारियों का शोषण का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग किया है । जे एन ने अवगत कराया है कि यदि जनजाति विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों का शोषण नहीं रोका गया तो संयुक्त परिषद अक्टूबर में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। आज की बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महामंत्री अरूणा शुक्ला ,लक्ष्मी आर्या , विनीता रानी, त्रिनेत्र शुक्ला,चंद्र प्रकाश, प्रेमचंद, पूजा सहित विभिन्न जनपदों के समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Scroll to Top