लखनऊ : (मानवीय सोच) राजधानी स्थित नगर निगम मुख्यालय के पास शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, सड़क और दुकानों के सामने अतिक्रमण को लेकर आये दिन नगर निगम अभियान चलाता है, लेकिन उसके बाद भी आज तक राजधानी की सड़कें अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पाई है। जिधर भी नजर जायेगी, उधर अतिक्रमण ही नजर आयेगा। विभिन्न इलाकों की सड़कों पर लोगों ने अवैध तरीके अस्थाई दुकानें, गुमटी लगा रखी है, कहीं-कहीं तो बड़ी दुकाने और खाने पीने की गाड़ियां भी देखी जा सकती हैं।
शुक्रवार को एक बार नगर निगम की टीम ने जोन एक में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम की टीम का विरोध भी किया है। नगर निगम जोन एक के जोनल अधिकारी नन्द किशोर ने बताया कि अतिक्रमण अभियान लगातार चल रहा है। इस दौरान अक्सर लोग विरोध करते हैं, लेकिन टीम लगातार काम कर रही है। अतिक्रमण के अलावा पॉलिथीन के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।
