नई दिल्ली : (मानवीय सोच) उत्तर भारत में हुई भारी बारिश के बाद नदियों में बाढ़ आ गई थी, जिसमें कई लोगों के बहने की खबरें भी सामने आई थीं. सतलज में आई बाढ़ में पंजाब से भी तीन लोग बह गए थे, जोकि पाकिस्तान पहुंच गए. इनमें एक कसूर जिले का रहने वाला था जबकि दो अन्य लुधियाना के रहने वाले थे.
सतलज में आई बाढ़ में पंजाब के कसूर जिले गंडा वाला सिंह से 50 वर्षीय शख्स बहकर पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गया था. जोकि गूंगा-बहरा था वह केवल सांकेतिक भाषा ही समझता था. उसके हाथ में बने टैटू को देखकर पहचान हुई कि शख्स हिंदू है और बाढ़ का पानी उसे बहाकर यहां ले आया है.
इसके अलावा लुधियाना के रहने वाले दो लोग सतलज नदी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया वह दोनों लुधियाना के सिधवां बेट के रहने वाले थे. पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी बीएसएफ को दी, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के बीच फ्लैग मीटिंग हुई
