ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के होटल पर चला बुलडोजर

रामपुर (मानवीय सोच)   बिलासपुर तहसील क्षेत्र में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के होटल पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को स्थानीय प्रशासन ने होटल को ढहा दिया। उधर, इस कार्रवाई का विरोध कर रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर कई आरोप लगाए। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होनें के बाद से ही मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच मंगलवार को एसडीएम मयंक गोस्वामी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने कई जगह अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए राजस्व भूमियों को कब्जा मुक्त करवाया।

इस दौरान टीम ने शिकायत मिलने पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह साबी के होटल को भी ढहा दिया। नैनीताल हाईवे स्थित कौशल गंज के पास अपना पंजाब के नाम से बने इस होटल को प्रशासन अवैध बता रहा है। इसकी वजह से उस पर कार्रवाई की गई। उधर, जब होटल गिराने की सूचना सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मिली तो वह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके से जा चुके थे।

एसडीएम ने बताया कि हाईवे की जद में आई भूमि का मुआवजा मिलने के बावजूद भी कुछ लोग भूमि को कब्ज़ा मुक्त करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था, जिसकी वजह से यह कार्रवाई की गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से सबंधित कोई भी जानकारी उनके पास नहीं है। वहीं, इस कार्रवाई को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह साबी ने पूर्णतया राजनीति से प्रेरित, लोकतंत्र का अपमान तथा कानूनों का उल्लंघन बताया है।

उनका कहना है कि न्यायालय से स्टे होने के बावजूद भी राज्यमंत्री की शह पर प्रशासन ने एनएचएआई से यह गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई कराई है। वह उनके होटल को गिराकर उन्हें आर्थिक तौर पर कमजोर बनाना चाहते हैं, लेकिन वह चुप नहीं बैठेंगे। सारे कागज उनके पक्ष में हैं। वह किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं और इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने से भी नहीं हिचकेंगे।

Scroll to Top