ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा को जितवाने का दावा करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी सीट भी हारेंगे

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान पूरा होते ही सोमवार की शाम एग्जिट पोल भी सामने आ गए। इसमें एक तरफ जहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिख रही है वहीं कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी हुई है। एग्जिट पोल ने सपा को जितवाने का दावा करने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्य की भी टेंशन बढ़ा दी है। टाइम्स नाउ-वीटो के एग्जिट पोल में स्‍वामी प्रसाद चुनाव हारते हुए दिख रहे हैं।

सर्वे में स्‍वामी प्रसाद मौर्य को 31% से 35% वोट मिलते दिख रहे हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुरेन्‍द्र कुमार कुशवाहा को 38% से 41% वोट मिलते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के ये नतीजे यदि सच साबित होते हैं तो यह स्‍वामी प्रसाद मौर्य के साथ-साथ अखिलेश यादव के लिए भी बड़ा झटका माना जाएगा। स्‍वामी प्रसाद मौर्य का दावा इस चुनाव में पिछड़े वर्ग के वोटों को समाजवादी पार्टी की ओर लाने और मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर एक बार फिर अखिलेश यादव की ताजपोशी कराने का था। ऐसे में यदि वह खुद अपना चुनाव हारते हैं तो यह सपा के लिए बड़ा झटका कहा जाएगा।

ऐन चुनाव के पहले छोड़ा था भाजपा का साथ

ऐन चुनाव के पहले भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्‍वामी प्रसाद मौर्य के पहले पड़रौना सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद उन्‍होंने फाजिलनगर से लड़ने का निर्णय लिया। यहां स्‍वामी की बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा से कड़ी टक्‍कर रही। यहां तक कि चुनाव प्रचार खत्‍म होने वाले दिन पहले स्‍वामी और कुशवाहा के समर्थकों के बीच मारपीट तक हो गई। पुलिस ने इस मामलें में स्‍वामी की बेटी संघमित्रा मौर्य (बदायूं से बीजेपी सांसद) के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। उधर, स्‍वामी प्रसाद के बेटे अशोक मौर्य को भी मतदाताओं को प्रभावित करने के इरादे से क्षेत्र में रुपए बांटने के आरोप में हिरासत में लिया था। अशोक को जिले की सीमा से बाहर करके मतदान होने तक जिले में प्रवेश न करने की हिदायत दी गई थी। बाद में प्रशासन ने उनके खिलाफ भी आचार संहिता उल्‍लंघन का केस दर्ज कर लिया था।

लगातार दो बार से जीत रही है भाजपा 
फाजिलनगर सीट पर बीजेपी, सपा और बसपा के बीच टक्‍कर होती आई है। पिछले दो चुनावों से इस सीट पर बीजेपी के गंगा सिंह कुशवाहा जीतते आ रहे है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों में फाजिनगर सीट का नंबर 332 वां है। यह सीट देवरिया लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है। देवरिया लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। फाजिलनगर उनमें से एक है।

2017 में बढ़ गया था जीत का अंतर 
2017 के चुनाव में फाजिलनगर सीट पर जीत का अंतर बढ़ गया था। तब बीजेपी के गंगा सिंह कुशवाहा ने सपा के विश्‍वनाथ को 41,922 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। उससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में गंगा सिंह को बसपा के कलामुद्दीन से कड़ी टक्‍कर मिली थी। उस वक्‍त जीत का अंतर 5,500 वोटों से भी कम रहा। विश्‍वनाथ, 2007 में फाजिलनगर सीट से सपा के टिकट पर विधायक बने थे।

क्‍या हैं समीकरण
बताया जाता है कि फाजिलनगर सीट पर चनऊ और कुशवाहा बिरादरी के वोट प्रभावी भूमिका में रहते हैं। विश्‍वनाथ इस सीट से छह बार विधायक रहे हैं। वैसे अतीत में इस इस सीट से लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्‍मीदवारों को मौका मिल चुका है।

तीन मार्च को पड़े थे वोट 
फाजिलनगर विधानसभा सीट पर तीन मार्च को मतदान हुआ था। फाजिलनगर इस बार कुल 56.08% वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। 2017 में 55.76% और 2012 में 55.13% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

फाजिलनगर में प्रमुख दलों के उम्‍मीदवार 
बीजेपी + : सुरेंद्र कुशवाहा
सपा + : स्वामी प्रसाद मौर्य
बसपा – इलियास अंसारी
कांग्रेस : मनोज सिंह

फाजिलनगर विधानसभा : एक नजर में
सीट का नाम- 332 – फाजिलनगर
कुल मतदाता- 3,99,629
जिला- कुशीनगर
वर्तमान विधायक- गंगा सिंह कुशवाहा
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी

Scroll to Top