इजरायल : (मानवीय सोच) हमास के हमले के बाद शुरू हुई जंग के बीच समाजवादी पार्टी की मुस्लिम लीडर सुमैया राणा का विवादित बयान सामने आया है सुमैया ने कहा मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ षड्यंत्र के तहत हमास को आतंकवादी संगठन कहा जा रहा है. हम गाजा और फिलिस्तीन के साथ हैं.
उनके साथ हमदर्दी है मुस्लिम लीडर सुमैया राणा ने आगे कहा कि फिलिस्तीन के लाखों लोग मारे जा चुके हैं. मगर, हमास के एक हमले पर इतना बड़ा हंगामा और बवाल मचा है.मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ षड्यंत्र है. उसी के तहत हमास को आतंकवादी ग्रुप साबित करना कोई बड़ी बात नहीं है अगर हमास आतंकवादी ग्रुप है तो फिर इजरायल क्या है
