ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी पर मुकदमा दर्ज

मेरठ (मानवीय सोच) विवादास्पद वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के मेरठ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार आदिल चौधरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है की वीडियो में आदिल द्वारा ऐसी बातें कही गई हैं जिसे देखकर द्वेष भावना फैलने के लिए प्रेरित लग रही थी। वीडियो का प्रशिक्षण कराया गया जिसके बाद आईपीसी की धारा 505 में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी दे दी गई है।

वायरल वीडियो में आदिल चौधरी को कहते सुना जा सकता है, ”उन्होंने कहा कि आप बेफिक्र रहो, सरकार बन रही है। इंसाअल्लाह इनको छोड़ेंगे नहीं। जिस तरह ये हमारे साथ जुल्म कर रहे हैं, इनसे बदला लिया जाएगा और इनको अहसास करा दिया जाएगा, ये सौ बार सोचेंगे कि कैसे होता है…(तालियों की गड़गड़ाहट के बीच) मेरे भाइयों यह लड़ाई छोटी नहीं है।” हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

बीजेपी के प्रवक्ता सलभमणि त्रिपाठी ने भी यह वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ”इंशाअल्लाह चुन चुन कर इनसे बदला लेंगे, इनको छोड़ेंगे नहीं, हमारी सरकार आ रही है” समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदिल, अपनी क़ौम को भरोसा दिलाते हुए !!” बीजेपी के कई और नेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। वहीं, आदिल चौधरी या सपा की तरफ से अभी तक इस वीडियो पर कोई सफाई नहीं आई है।

 

Scroll to Top