ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा विधायक नाहिद हसन को योगी सरकार ने दिया एक और बड़ा झटका, राइस मिल जब्त

शामली  (मानवीय सोच)   गैंगस्टर ऐक्ट में जेल में बंद कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नाहिद हसन को एक और बड़ा झटका लगा है। नाहिद हसन की राइस मिल को कुर्क कर दिया गया है। मंडी समिति का टैक्स जमा नहीं करने की वजह से यह कार्रवाई की गई है।

जेल में बंद रहकर ही चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले नाहिद हसन का शामली में बाइपास रोड पर राइस मिल है। बताया जा रहा है कि मिल पर 16 लाख रुपए का मंडी समिति टैक्स बकाया था। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने मिल को कुर्क कर दिया है।

सम्राट राइस मिल पर चस्पा किए गए आदेश में कहा गया है कि आप भू-राजस्व की राशि या वसूली योग्य बकाया भू-राजस्व को जमा करने में असफल हुए हैं। इसलिए सूचित किया जाता है कि संपत्ति जब्त कर ली गई है और आपको आगे से इस संपत्ति के हस्तांतरण, बिक्री, दान से रोका जाता है। अन्य व्यक्तियों को भी उक्त संपत्ति की बिक्री, दान या अन्य रूप में प्राप्त करने से रोका जाता है।

कार्रवाई होते ही बहन ने जमा कराए टैक्स
प्रशासन की कार्रवाई के तुरंत बाद नाहिद की बहन इकरा ने मंडी समिति के बकाया 16 लाख रुपए जमा कर दिए हैं। इकरा ने कहा कि चुनाव में व्यस्तता के कारण नहीं जमा करा पाए थे, मंडी समिति से समय की मांग की थी, लेकिन सुना नहीं गया। वहीं, एसडीएम ने कहा है कि मंडी समिति से एनओसी मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

Scroll to Top