ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सपा विधायक राहुल लोधी पर मुकदमा दर्ज, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  राय बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एडीजी के आदेश पर सपा विधायक राहुल लोधी और उनके भाई समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. उनके ऊपर नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपए ऐठने के साथ ही रुपए मांगने के लिए धमकी देने का भी आरोप लगा है. राहुल लोधी हरचंदपुर विधानसभा से सपा विधायक हैं.

सूत्रों के मुताबिक पीड़ित राम नरेश की तहरीर पर खीरो थाने की पुलिस ने सपा विधायक सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में सपा नेता पर सरकारी नौकरी के नाम पर धन उगाही और फर्जी हस्ताक्षर करके ज्वाइनिंग लेटर देने का आरोप लगा है. इस घटना के सामने आने के बाद सपा खेमे में खलबली मची हुई है.

बता दें कि मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां पर पीड़ित राम नरेश ने आरोप लगाया है कि, सपा विधायक के साथ ही उनके भाई और साले के ऊपर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 9 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं. आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी सपा विधायक के ही विधानसभा क्षेत्र का है.

Scroll to Top