ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई का बेतुका बयान! कहा- ‘मेरी पत्नी सुंदर, मैं करता कांड’

नई दिल्ली (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश के चुनावों में बयानों का दौर तेज होता जा रहा है. अब कानपुर के आर्यनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनका बयान हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है.

खुद ही गढ़ दी परिभाषा

इस वीडियो में अमिताभ बाजपेई  सुंदरकांड को लेकर कुछ टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो एक कार्यक्रम का है, जिसमें अमिताभ बाजपेई को यह कहते हुए देखा और सुना जा सकता है कि ‘मैंने सुंदरकांड इसलिए कराया की मेरी पत्नी सुंदर है और मैं कांड करता रहता हूं.’

हिंदू भावनाओं को पहुंचाई ठेस

आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बाजपेई की शादी की सालगिरह थी और इस दौरान उन्होंने सुंदरकांड कार्यक्रम का आयोजन कराया. इसी दौरान भारी भीड़ थी और उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम को कॉमेडी शो बनाने के उद्देश्य से एक ऐसा बयान दे दिया जिसे कि धार्मिक जुड़ाव से लोग भी हिंदू धर्म ग्रंथों का अपमान बता रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान तमाम जनता के सामने उन्होंने स्वीकारा कि वे कांड रहते हैं और उनकी पत्नी तो सुंदर हैं ही इसीलिए उन्होंने ये सुदंर कांड का आयोजन करवाया है.

बाद में दी ये सफाई

बाद में खुद सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें धर्मग्रन्थ का अपमान जैसी कोई बात नहीं है और यह बीजेपी वालों का प्रॉपेगैंडा है.

बयान को बताया निजी टिप्पणी

गौरतलब है कि ये वीडियो विगत 14 फरवरी का है. विधायक ने कहा, ‘उस दिन मेरी शादी की सालगिरह थी इसमें किसी को क्या प्रॉब्लम है. ये बीजेपी ने धर्म का ठेका ले रखा है. मैं भी बिसबिसुआ का ब्राह्मण हूं. मैं अपनी पत्नी से मजाक करूं, इसमें किसी दूसरे को टिप्पणी करने का क्या अधिकार है?

 

Scroll to Top