ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सम्राट अशोक की मनाई जाएगी जयंती

पटना (मानवीय सोच)  बिहार में बीजेपी मौर्य सम्राट अशोक  की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए पार्टी ने बिहार  में खास इंतजाम किए हैं. अशोक ने सैकड़ों साल पहले भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्से पर राज किया था. बीजेपी नेताओं के मुताबिक 8 अप्रैल को होने जा रहे इस आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

बीजेपी के कई नेता रहेंगे शामिल

इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है. बीजेपी ने ही 2015 में पहली बार मौर्य राजा की जयंती का आयोजन शुरू किया था. सम्राट अशोक की जयंती हिंदी कैलेंडर के अनुसार मनाई जाती है. इस बार चैत्र महीने के आठवें दिन यानि 8 अप्रैल को अशोक की जयंती पड़ रही है. समारोह में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल होंगे.

रवाना हुए रथ

द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने राजा अशोक के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 10 जिलों में रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया है. बता दें कि अशोक ने ही सबसे पहले अखंड भारत की अवधारणा दी थी. जिन जिलों में बीजेपी के रथ चलेंगे, उनमें नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, गया, औरंगाबाद, नवादा, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण शामिल हैं और इन जिलों में ओबीसी समाज कुशवाहा की बड़ी आबादी रहती है. अशोक के महत्व पर पहले से रिकॉर्ड संदेश इन रथों पर बजाया जाएगा. इस दौरान अशोक को प्राचीन भारत के ‘राष्ट्रीय नायक’ के रूप में जागरूकता फैलाने के लिए लोगों के बीच पर्चे भी बांटे जाएंगे.

ओबीसी के बड़े वोट बैंक पर नजर

दरअसल बीजेपी के पास कुशवाहा नेताओं की एक बड़ी संख्या है. इसलिए वो कोइरी और कुशवाहा वोट बैंक को पूरी तरह अपने साथ रखना चाहती है. बिहार में लगभग 9 प्रतिशत (3% कुर्मी और 6% कोइरी-कुशवाहा) हैं. ऐसे में बीजेपी ‘लव-कुश’ वोटों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है.

 

Scroll to Top