आगरा : (मानवीय सोच) थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग में सत्संगी और पुलिस प्रशासन के बीच सरकारी जमीन को लेकर किए गए कब्जे के मामले को लेकर पुलिस ने अब शासन को रिपोर्ट भेज दी है और सत्संगियों को अब 7 दिन का समय दिया गया है. देर रात तक चली बैठक में पुलिस प्रशासन ने सत्संगियों को 7 दिन का समय देते हुए कहा है कि अगर इस जगह के कोई दस्तावेज हैं तो वह उपलब्ध कराएं. अगर नहीं तो 7 दिन के बाद इस तरीके की कार्रवाई दोबारा से की जाएगी
जानें क्या है पूरा मामला?
3 दिन पहले पुलिस प्रशासन की टीम सत्संगियों के द्वारा सरकारी जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिए जाने के बाद मुक्त कराने के लिए पहुंची थी. इस दौरान सत्संगियों ने दावा किया कि यह जमीन उनकी है. बावजूद इसके प्रशासन ने सत्संगियों की जगह पर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया और दरवाजे तोड़ डाले. इस पर सत्संगियों ने पुलिस के सामने ही दोबारा से उसी जगह पर दरवाजा लगा दिया. बताया जा रहा है कि, पुलिस प्रशासन दरवाजा तोड़कर जब वापस आई तो शनिवार की देर रात को सत्संगियों ने फिर से उसी जगह पर दरवाजा लगा लिया
