उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) सरकारी डॉक्टरों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. अब सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को 62 नहीं बल्कि 65 साल की उम्र में रिटायर किया जाएगा. इसको लेकर जल्द ही सरकार तोहफा दे सकती है. क्योंकि इस मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा, जिसे मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और फिर इसी के साथ सरकारी अस्पतालों से डाक्टरों से सेवानिवृत्त होने की उम्र 65 साल हो जाएगी.
हालांकि चिकित्सा शिक्षा के संस्थानों में अभी भी डॉक्टर 65 साल की उम्र में ही रिटायर होते हैं. बता दें कि मंगलवार की शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इंडस्ट्रियल पॉलिसी में बदलाव के प्रस्ताव के साथ ही नगर विकास, आईटी ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पीडब्ल्यूडी सहित कई अहम विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार की शाम को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. खबर सामने आ रही है कि इसमें उत्तर प्रदेश सरकार कई प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है
