ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सरकारी स्कूल के बच्चों की प्रतिभा देख पीएम मोदी अचंभित

वाराणसी  (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और करोड़ों की सौगात दी। पीएम मोदी ने सबसे पहले सरकारी स्कूल के बच्चों के  मिड डे मील के लिए सबसे बड़ी रसोई अक्षय पात्र का शुभारंभ किया। यहां कई बच्चों के साथ पीएम मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा देख मोदी दंग रह गए। मोदी बच्चों से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उसका बखान नई शिक्षा नीति पर आयोजित समागम में शिक्षाविदों से किया। यहां तक कहा कि आपको ऐसे इंस्टिट्यूट की अब स्थापना करनी है जहां कमाल की मेधा आने वाली है। मोदी ने यह भी कहा कि अब मैं इन बच्चों के टीचर से भी मिलना चाहूंगा।

शिक्षा समागम में पीएम मोदी ने कहा कि अभी अक्षय पात्र योजना का शुभारंभ करके आ रहा हूं। वहां सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ गप गोष्ठी करने का अवसर मिला। मैं बच्चों से सुनकर आया हूं और आपको सुनाने आया हूं। जिस स्कूल के बच्चों से मेरा मिलना हुआ है, अगली बार उनके टीचर से मिलना चाहूंगा।

मोदी ने कहा कि बच्चों में जो कान्फिडेंस और टैलेंट मैंने देखा, वह भी एक सरकारी स्कूल के सामान्य परिवार के बच्चों की। जो टैलेंट बच्चे वहां प्रस्तुत कर रहे थे। अगर आपके यहां भी कोई बच्चा वैसा होगा तो आप मेहमान के सामने उसे ही खड़ा कर देंगे। आप उससे कहेंगे कि कुछ सुनाओ। आपके सामने चुनौती है कि इस तरह का इंस्टिट्यूड बनाकर जो इस प्रतिभा के बच्चों को रास्ता दिखा सके।

किसी ने श्लोक तो किसी ने ढोल बजाया
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान किसी बच्चे ने उन्हें श्लोक सुनाया तो किसी ने ढोल बजाकर दिखाया। मोदी ने बच्चों से पढ़ाई, स्कूल और परिवार के बारे में पूछा। सना ने उन्हें महिषासुर मर्दिनी स्तुति सुनाई तो सुहैल ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया।

परिषदीय स्कूल के 20 बच्चों से प्रधानमंत्री ने मुलाकात की। अक्षय पात्र किचेन के निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री पास में बने वातानुकूलित पंडाल में इंतजार कर रहे बच्चो के बीच पहुंचे। कुर्सियों पर बैठे बच्चों को उन्होंने कुर्सियों से उठाकर अपने पास बुला लिया। इसके बाद एक एक बच्चे से उनके परिवार और पढ़ाई के बारे में बात की।

महिषासुर मर्दिनी गीत की प्रस्तुति के साथ वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति संग शिव तांडव भी करके बच्चों ने दिखाया। इस दौरान बड़ागांव की मेधावी छात्रा अर्चना सिंह ने मोदी पर आधारित एक कविता का पाठ किया। पिंडरा के शिवम ने योग, काशी विद्यापीठ ब्लॉक की तमन्ना पांडेय ने मोदी के बारे में ही उनको बताया।

अराजीलाइन की साक्षी यादव ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में कविता सुनाई। अराजीलाइन की आयुषी पटेल ने मोदी पर इंग्लिश में स्पीच दी। हरहुआ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक्का के बच्चों ने शिव महिमा पर सामूहिक नृत्य किया। बच्चों की कुल 21 प्रस्तुतियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मन मोह लिया। कक्षा 3 की साक्षी से उन्होंने सबसे देर तक बात की। सभी बच्चों को उन्होंने फिर मिलने को कहा। जयहिंद का नारा लगवाकर बच्चों से विदा ली।

Scroll to Top