उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक ससुर ने अपनी बहू का बलात्कार किया और धमकी देकर भाग निकला पीड़िता ने शाम को घर लौटे शौहर को आपबीती सुनाई. लेकिन मदद की बजाए शौहर ने बीवी को ही मारा-पीटा और यह बोलकर घर से निकाल दिया कि अब अब्बू ने जबरदस्ती तुम्हारे साथ संबंध बना लिए हैं, तो अब तुम्हें मैं अपने साथ नहीं रख सकता. क्योंकि अब तुम मेरे अब्बू की बेगम हो गई हो
दरअसल, ककरौली थाना इलाके के एक ग्रामीण शफीक (परिवर्तित नाम) की बेटी आफरीन (परिवर्तित नाम) का निकाह 19 अगस्त 2022 को मीरपुर थाना इलाके के गांव में हुआ था. आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुर शमीम (परिवर्तित नाम) अपनी बहू पर गंदी नजर रखा करता था 5 जुलाई 2023 को पीड़िता के ससुर ने बहू के साथ जबरदस्ती मारपीट करते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दिया
