ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश

लखनऊ   (मानवीय सोच)  एसटीएफ ने रविवार को आयोजित उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का खुलासा किया है। एसटीएफ की टीम ने विकास नगर स्थित महावीर इंटर कॉलेज से सॉल्वर को दबोच लिया। वहीं, उस परीक्षार्थी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी जगह यह सॉल्वर परीक्षा दे रहा था। दोनों के खिलाफ विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के मुताबिक विकास नगर स्थित महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में कुछ सॉल्वर के शामिल होने की खबर मिली थी। इस पर एसटीएफ की टीम कॉलेज पहुंची तो गेट पर जौनपुर निवासी संजय नाविक को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वह अपनी जगह दूसरे को बैठाकर परीक्षा दिला रहा था। इसके बाद अंकेश को परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया। वह बिहार के गया जिले का रहने वाला है और भर्ती परीक्षाओं में बतौर सॉल्वर बैठता है। इसके पास से प्रवेश पत्र, ओएमआर सीट, प्रश्न पत्र, वीजा कार्ड और आधार कार्ड बरामद किया गया।

एसटीएफ की पूछताछ में संजय नाविक ने कुबूल किया कि जौनपुर के सोनू यादव उर्फ स्वामीकांत यादव से तीन लाख रुपये में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन कोऑपरेटिव परीक्षा-2019 की परीक्षा में सॉल्वर बैठाने की बात तय हुई थी। इसमें 20 हजार रुपये परीक्षा के पहले सॉल्वर को देना था। शेष रकम परीक्षा के परिणाम आने के बाद सोनू यादव को देना था।

उधर, अंकेश ने बताया कि बिहार के नालंदा का रहने वाला राजन उर्फ टुनटुन सॉल्वर गिरोह का सरगना है। सोनू प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने के लिए राजन से संपर्क करता था। राजन फोटो एडिटिंग कराकर और फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवाकर सॉल्वर को मुहैया कराता था। इसके बाद जाली दस्तावेजों के आधार पर परीक्षार्थी का फॉर्म भरवाया जाता है। इससे परीक्षा के समय फोटो का मिलान होने पर पता न चल सके।

Scroll to Top