ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सात महीने से फरार बिल्डर याजदानी नैनीताल से गिरफ्तार

लखनऊ : (मानवीय सोच) अलाया अपार्टमेंट ढहने से तीन लोगों की मौत के मामले में आरोपी बिल्डर फहद याजदानी को हजरतगंज पुलिस ने नैनीताल के भुवाली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सात महीने से फरार था और कमिश्नरेट पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बिल्डर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत शुक्ल से 71 लाख ठगने का भी केस दर्ज है। फहद के खिलाफ महानगर, हजरतगंज, आलमबाग व वजीरगंज थाने में मुकदमें दर्ज हैं।

मालूम हो कि प्राग नारायण रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट 24 जनवरी की शाम सात बजे अचानक भरभराकर ढह गया था। मलबे में दबकर सपा प्रवक्ता हैदर अब्बास की पत्नी उजमा, मां बेगम हैदर और एक शिक्षिका शबाना खातून की मौत हो गई थी। एसएसआई की तहरीर पर बिल्डर फहद याजदानी व पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, उसके बेटे व भतीजे नवाजिश व तारिक पर केस दर्ज किया गया था।
Scroll to Top