ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, इतने बजे से लगेगा सूतक काल

आगरा : (मानवीय सोच)  कहते हैं, ग्रहण के समय भगवान के कष्टों को कम करने के लिए मंदिरों के पट बंद रखे जाते हैं, लेकिन शहर के यमुना किनारे स्थित पुष्टिमार्गीय प्राचीन मथुराधीश मंदिर में ठाकुर जी के बाल स्वरूप को भय न लगे, इसलिए ग्रहण में भी यह मंदिर खुलता है। हालांकि सूतक लगने के कारण शाम 4 बजे से शहर के सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। अगले दिन मंदिरों की साफ-सफाई होने के बाद पट पुन: खोले जाएंगे।

शनिवार को शरद पूर्णिमा की रात साल के आखिरी चंद्रग्रहण व शाम 4 बजे सूतक लगने के कारण शहर सभी मंदिर बंद रहेंगे, लेकिन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को ग्रहण में अकेला न छोड़ने के कारण रातभर पुष्टिमार्गीय मथुराधीश मंदिर के पट खुले रहेंगे। मंदिर के महंत जुगल श्रोतिय ने बताया कि पूरे आगरा में एकमात्र मंदिर है, जिसमें ठाकुर जी की बाल स्वरूप में पूजा होती है। ग्रहण तक मंदिर में रात भर महामंत्र कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

Scroll to Top