ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिंगापुर पहुंचे गोटबाया राजपक्षे

नई दिल्ली    (मानवीय सोच)  भीषण आर्थिक संकट और हिंसक प्रदर्शन से जूझ रहे श्रीलंका में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारियों का पीएम और राष्ट्रपति आवास पर कब्जा बरकरार है। उधर, राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे मालदीव से गुरुवार शाम सिंगापुर पहुंचे। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि राजपक्षे, उनकी पत्नी इओमा और दो अंगरक्षक सिंगापुर पहुंचे हैं। इस मामले में देश के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति शरण के तौर पर नहीं निजी दौरे के तहत सिंगापुर पहुंचे हैं।

श्रीलंका में भारी बवाल के बीच देश छोड़कर मालदीव भागे गोटबाया राजपक्षे सिंगापुर पहुंच चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, श्रीलंका में अनिश्चितकाल की स्थिति तक वे सिंगापुर में ही रहेंगे। सूत्रों ने कहा कि वह बाद में संयुक्त अरब अमीरात भी जा सकते हैं।

इस बीच, सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में गोतबाया राजपक्षे को शरण की बात से इनकार किया है। मंत्रालय ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति निजी यात्रा के लिए पहुंचे हैं। मंत्रालय ने जोर देकर कहा, “उन्होंने शरण नहीं मांगी है और न ही उन्हें कोई शरण दी गई है। सिंगापुर आमतौर पर शरण के लिए अनुरोध स्वीकार नहीं करता है।”

बता दें कि मालदीव छोड़ते समय राजपक्षे को वहां रहने वाले श्रीलंकाई लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था, जिन्होंने मालदीव सरकार से ‘अपराधियों’ की सुरक्षा नहीं करने की मांग की थी। देश के मुख्य विपक्षी दल प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव्स ने भी राजपक्षे की एंट्री पर मालदीव सरकार को निशाने पर लिया था।

पीपीएम के एक नेता ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, “हम राजपक्षे को स्वीकार करके श्रीलंका में अपने दोस्तों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं, जो उस देश में नफरत का पात्र है।”

Scroll to Top