लखनऊ : (मानवीय सोच) विवाहित महिलाओं के लिए सितंबर में मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्वीनीफाइड ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से होने वाली इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश की महिलाओं को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
इसके लिए यूपी के 7 शहर लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज , मेरठ और बरेली में ऑडिशन लिया जाएगा। यहां से जिन महिलाओं का चुनाव होगा उनको लखनऊ में होने वाले फाइनल में मौका मिलेगा। अभी तक यूपी में इसके दो सेशन हो चुके हैं। यह तीसरा सत्र होने जा रहा है।
मिसेज यूपी की आयोजन मंडल में शामिल प्रीति यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से जिनका चुनाव होता है उनको कई बड़े प्लेटफॉर्म मिलते हैं। उदाहरण के लिए पिछले साल इस प्रतियोगिता को जीतने वाली महिला को फीलिपिंस में आयोजित मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिल रहा है। वह अक्टूबर महीने में वहां जा रही है।
