ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिपाही ने शादी का वादा कर 2 साल तक लड़की से किया रेप, फिर मुकरा

कानपुर    (मानवीय सोच)   एक सिपाही के काले कारनामों का खुलासा एक लड़की ने किया है। पिछले 2 साल से सिपाही शादी का झांसा देकर इस दलित लड़की के साथ रेप कर रहा था। यही नहीं इस दौरान उसने लड़की का गर्भपात भी कराया।

लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो सिपाही ने अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करते हुए उसे भगा दिया। लड़की ने अब पुलिस कमिश्‍नर से न्‍याय की गुहार लगाई है। पुलिस कमिश्‍नर ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

कैंट निवासी युवती ने बताया कि वह सन 2020 में 16 साल की थी और एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। उस दौरान जब वह स्कूल जाती थी तो कैंट निवासी युवक उसका रास्ता रोकता था। कई बार युवती ने अनदेखा किया। युवती के अनुसार आरोपित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

सिपाही बन जाएगा तब शादी करेगा 
पीड़िता के मुताबिक वह गर्भवती हो गई। तब खाने की वस्तु में एक गोली मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि जनवरी 2022 में उसने पीड़िता से कहा कि वह सिपाही बन जाएगा तब शादी करेगा। अप्रैल 2022 में वह सिपाही बन गया मगर उसके बाद युवती को गालियां और धमकी देकर किनारे कर दिया।

सिपाही द्वारा की गई घटना संज्ञान में है। कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जो भी सबूत सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

Scroll to Top