ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगी स्मृति ईरानी : क्यों भड़की टीएमसी

कोलकाता (मानवीय सोच)  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगी। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC) ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का काम कर रही है। इस रूट पर सियालद एक बड़ा मेट्रो स्टेशन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को न बुलाने को लेकर भाजपा और टीएमसी एक बार फिर भिड़ गई है। टीएमसी का आरोप है कि इस मामले में भी केंद्र राजनीति कर रहा है।

टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने दावा किया कि ममता बनर्जी राज्य में नहीं हैं और इसी बीच केएमआरसी बड़े स्टेशनों का उद्घाटन कर रहा है। यह लोकतंत्र  की स्वस्थ परंपरा नहीं है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं तभी उन्होंने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी।

मित्रा ने कहा, ‘जिन लोगों ने कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की नींव रखी भाजपा उन्हीं को नजरअंदाज कर रही है। यह लोकतांत्रिक परंपरा नहीं है। ममता बनर्जी इस समय राज्य में नहीं हैं। इसीलिए वे स्टेशनों का उद्घाटन कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, अगर मुख्यमंत्री हमें निर्देश दे दें तो केंद्र कुछ नहीं कर पाएगा लेकिन हम ऐसा करेंगे नहीं। जनता उन्हें देखेगी। उन्हें लगता है कि यह महाराष्ट्र है और यहां एक और एकनाथ मिल जाएगा।

बता दें कि 14 जुलाई से सेक्टर 5 में साल्ट लेक और सियालदह के बीच मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। मेट्रो प्रशासन का मानना है कि रूट में सियालदह मेट्रो जुड़ जाने से यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। अभी इस रूट पर बहुत कम यात्री सफर करतेहैं। देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक सियालदह से यात्री ज्यादा मिलेंगे।

भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने टीएमसी पर तंज कसा है।  उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं तो उन्होंने नाम देने के लिए हजारों पत्थर रखे थे लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया था। उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी के  लोगों को इतनी दिक्कत हैं तो वे केंद्र की चीजों का इस्तेमाल न करें और मेट्रो की सवारी भी न करें।

 

Scroll to Top