ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिर्फ स्कैन करने से पता चल जाएगी पेड़ की सारी डिटेल्स

नई दिल्ली (मानवीय सोच) आपने अब तक कई पेड़ देखे होंगे जिनकी उम्र बहुत ज्यादा होती है और उनमें कई खासियत भी होती है. लेकिन कई बार किसी पेड़ को देखकर उसके नाम या उसकी खासियत जानने को लेकर आपकी जिज्ञासा काफी जागती होगी. इसी जिज्ञासा को पूरी करने के लिए एनडीएमसी (नई दिल्ली पालिका परिषद) ने पेड़ों पर ऐसा क्यूआर कोड लगाना शुरू किया है, जिसे स्कैन करने पर उस पेड़ की सारी जानकारी आपके मोबाइल पर आ जाएगी.

क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी पेड़ की जानकारी

इससे आपको किसी भी पेड़ की जानकारी लेने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा. बस गूगल लेंस के सहारे क्यूआर कोड स्कैन करते ही उस पेड़ से संबंधित सभी जानकारी आपको मिल जाएगी. नई दिल्ली में आपने अब तक जिन पेड़ों को हरियाली बिखेरते देखा होगा वो पेड़ अब आपको अपनी जानकारी भी बस एक स्कैन करने पर दे देंगे. एनडीएमसी लगभग 4 हजार पेड़ों पर क्यूआर कोड लगा रहा है.

इस पहल से बढ़ेगा पेड़ो के प्रति लगाव

एनडीएमसी का ये कदम बेहद कारगर साबित होगा. इस पहल से सिर्फ आपकी जानकारी ही नहीं बल्कि आपका पेड़ो के प्रति लगाव भी बढ़ेगा. आपको सभी पेड़ो से मिलने वाले फायदों का भी पता चलेगा. जिन पेड़ों पर यह क्यूआर कोड लगाए जाएंगे उन पेड़ों के क्यूआर कोड को अगर आप स्कैन करते हैं तो आपको उस पेड़ की उम्र, उसका वैज्ञानिक नाम, उस पेड़ पर कौन से फूल खिलते हैं, उसके फूल का रंग कौन सा होता है, उस पेड़ के लिए अच्छा मौसम कौन सा है यह पूरी जानकारी आपको मिनटों में मिल जाएगी.

एनडीएमसी ने उठाया पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कदम 

इससे पहले भी एनडीएमसी ने पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर कई सारे कदम उठाए हैं. 20 नवंबर 2021 को स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत एनडीएमसी को एक से तीन लाख की श्रेणी में देश के सबसे स्वच्छ शहर की पहली रैंकिंग के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

 

Scroll to Top