राजस्थान : (मानवीय सोच) चुनाव से पहले पेपर लीक का मामला फिर से गहराता जा रहा है. अब इस मामले में प्रदेश में जांच एजेंसी ईडी की सक्रिय हो गई है. इसके बाद से ही प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज हो गई है. बीजेपी भी लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा पेपरलीक को काले धन से जोड़ते हुए धरने पर बैठ गए हैं. वहीं ईडी ने भी कांग्रेस के कई नेताओं के घर पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, दिनेश खोड़निया, स्पर्धा चौधरी और अशोक जैन कुल 9 ठिकानों पर ईडी ने कार्रवाई की है.
पेपर लीक मामले में शुक्रवार को ईडी ने अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए तीन शहरों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के घर कार्रवाई की. इनमें से दिनेश खोड़निया सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं.वहीं पेपर लीक मामले में बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. कोरोड़ी लाला मीणा ने मैंने पहले ही कहा था कि सीएम गहलोत की पुलिस मुख्य आरोप सुरेश ढांका को पकड़ना नहीं चाहती है.
