ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने की पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए

गोरखपुर  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य सत्कार) के क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश में असीमित संभावनाएं हैं। कॅरिअर के बेहतरीन अवसरों के कारण इस क्षेत्र में युवाओं की बहुत रुचि है। इसके दृष्टिगत सरकार ने गोरखपुर में छह एकड़ में स्टेट होटल प्रबंधन संस्थान की स्थापना का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नवीन दिशा देने वाले चौरीचौरा जनांदोलन की पुण्य भूमि के समग्र विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। शहीद हुए सेनानियों के चित्र व प्रतिमा की स्थापना की जाए। सभी 75 जिलों के ओडीओपी उत्पादों के स्थायी स्टॉल स्थापित किये जाएं। इन प्रयासों से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा और नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के पास पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित गोरखपुर गौरव संग्रहालय के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस संग्रहालय की स्थापना जल्द से जल्द कराई जाए। इसमें नाथ पंथ, बौद्ध धर्म, जैन संप्रदाय की विविधताओं एवं परंपराओं को दर्शाया जाए। गौरव संग्रहालय में गोरखपुर का इतिहास, आजादी की लड़ाई में गोरखपुर का योगदान, गोरखपुर के विकास में नाथ पंथ की भूमिका, गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला, गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र के प्रमुख त्योहार और उन्हें मनाने की विशिष्ट परंपरा, गोरखपुर का समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास, प्राचीन धरोहर, क्षेत्रीय कलाकृतियां आदि की जानकारी प्रदर्शनी और डिजिटल दोनों माध्यमों से दी जाए। ऑनलाइन बैठक में गोरखपुर से कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश आदि मौजूद रहे।

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में होगी फूड क्राफ्ट की पढ़ाई

गीडा में स्थापित होने जा रहे स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में होटल प्रबंधन के विभिन्न उपयोगी पाठ्यक्रमों के साथ फूड क्राफ्ट की भी पढ़ाई होगी। शनिवार देर रात पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह जानकारी दी। बताया कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। 

सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य की जानी प्रगति

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन बैठक में गोरखपुर में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल की प्रगति भी जानी। उन्हें बताया गया कि स्कूल के ले-आउट में मामूली परिवर्तन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

 

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए खरीदी गई जमीन

गोरखपुर जिले में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की स्थापना की ठोस शुरुआत हो गई है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए गीडा कार्यालय के सामने छह एकड़ जमीन, गीडा से 16.4 करोड़ रुपये में खरीदी है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इसकी भूमिपूजन करेंगे।

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की नींव जल्द पड़े, इसके लिए तीन आर्किटेक्ट को अलग-अलग डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया है। तीनों को जल्द से जल्द डीपीआर बनाकर प्रेजेंटेशन देने के लिए कहा गया है।

शासन ने पिछले वर्ष गोरखपुर में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट स्थापित करने का निर्णय लिया था। शुरुआत में प्रशासन ने पिपराइच ब्लॉक क्षेत्र में पांच एकड़ जमीन चिह्नित की थी, लेकिन पर्यटन विभाग ने इसको अनुपयोगी बताया था। इसके बाद गीडा में जमीन की तलाश की जा रही थी। यह भूमि गीडा कार्यालय के ठीक सामने हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर है।

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए गीडा कार्यालय के सामने छह एकड़ जमीन खरीद ली गई है। आर्किटेक्ट को जल्द डीपीआर उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए हैं। डीपीआर बनते ही सीएम योगी आदित्यनाथ से भूमिपूजन कराए जाने की तैयारी है।

Scroll to Top