ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीएम योगी ने दिए निर्देश : दोबारा सक्रिय करें एंटी रोमियो स्क्वाड

लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को जिला स्तर से लेकर जोन स्तर पर समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर की घटना से पुलिस अधिकारी सबक लें और दोबारा ऐसी घटना न हो इसको लेकर अलर्ट रहें। पूरे प्रदेश में शोहदों पर नकेल कसने के लिए दोबारा एंटी रोमियो स्क्वाड को एक्टिव किया जाए और अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।

उन्हाेंने कहा कि समीक्षा बैठक में अपराधिक घटनाओं से लेकर पेंडिंग मामलों पर चर्चा हो और लापरवाही करने वालों पर एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि हर घटना एक सबक होती है, इससे फील्ड में तैनात अधिकारी सीख लें और एक्टिव रहें ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं प्रदेश में न हों और समय रहते उनको रोका जा सके। इस दौरान शोहदों पर नकेल कसने के लिए दोबारा एंटी रोमियो अभियान चलाने के निर्देश दिये। वहीं सीएम ने प्रदेश में जिला स्तर पर साइबर क्राइम थाना और थाना स्तर पर साइबर सेल का गठन करने के भी निर्देश दिये।

Scroll to Top