ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने रामनवमी पर कन्याओं को करवाया भोजन

गोरखपुर (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनवमी का पर्व रविवार को गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया। इस अवसर पर बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर मंदिर के नवनिर्मित अन्न क्षेत्र में नौ कुंवारी कन्याओं और एक बटुक भैरव की परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना कर भोजन करवाया।
यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने शनिवार की शाम ही अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। पूजा के लिए कन्याओं को मंदिर प्रबंधन की ओर से आमंत्रित कर दिया गया था। वैसे तो नौ कन्याओं की पूजा करने की परंपरा है लेकिन मुख्यमंत्री इस अवसर पर आने वाली सभी कन्याओं को नौ कन्याओं के साथ ही अपने हाथ से भोजन करवाए हैं।

सीएम योगी ने बाकायदा दक्षिणा देकर कन्याओं को विदा किया। प्यार-दुलार के साथ होने वाली पूजा को लेकर बच्चों में काफी आकर्षण था। उन्हें वर्ष में दो बार इस पल का इंतजार रहता है क्योंकि कन्या पूजा वर्ष में दो बार होती है। पहली बार चैत्र नवरात्र में और दूसरी बार शारदीय नवरात्र में।

वहीं वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की रात गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में विधि-विधान से देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठ की परंपरा के अनुरूप उन्होंने इस दौरान पहले हवन किया और फिर मां की आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने समस्त देवी-देवताओं अभिषेक और सात्विक बली अनुष्ठान भी पूरा किया। प्रसाद वितरण के साथ अष्टमी तिथि की अराधना सम्पन्न हुई।

Scroll to Top