वाराणसी : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में अन्न क्षेत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “सनातन धर्म हमें हमेशा अपने पूर्वजों, अपनी परंपरा, समाज के लिए योगदान देने वाले सभी महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।”
