ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) बॉलीवुड के कॉमेडी किंग और एक्टर सुनील ग्रोवर के सेहत से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने है। रिपोर्ट के मुताबित, एक्टर को दिल से संबंधित परेशानी के चलते उन्हें हार्ट की सर्जरी करानी पड़ी है। उनकी सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हुई और वह अभी भी डॉक्टर्स की निगरानी में है। उनका अभी इलाज चल रहा है। बता दें कि सुनील ग्रोवर टीवी की दुनिया में और फैंस के बीच ‘गुत्थी’ और ‘डॉ मशहूर गुलाटी’ के रोल के लिए फेमस हैं।

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी 

सुनील ग्रोवर के हार्ट सर्जरी की जानकारी बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सुनील की एक तस्वीर शेयर करते हुए दी। फैन्स सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के बारे में सुनकर शॉक्ड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार ट्वीट कर एक्टर जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि ये कि सुनील हमेशा अपने हेल्थ को लेकर एक्टिव रहे हैं। उनके बीमारी से संबंधित कोई ऑफिशियल जानकारी सामने अभी नहीं आई हैं।

सर्जरी से पहली पूरी की शूटिंग

सुनील ग्रोवर के हार्ट सर्जरी के बारें में न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो, सर्जरी से पहले अभिनेता अपनी आगामी वेब सीरीज के लिए शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग खत्म करने के बाद वह सर्जरी के लिए मुबंई रवाना हो गए। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुनील के दिल में रुकावटें थीं और उनकी सर्जरी होनी तय थी। हालांकि सर्जरी से पहले एक्टर अपने कमिटमेंट का पूरा करने का फैसला किया। रिपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद हाल ही में पुणे में एक वेबसीरीज के लिए शूटिंग की। एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट की तरह उन्होंने अपने शूटिंग शेड्यूल को पूरा किया और अपने इलाज के लिए रवाना हो गए। उनके दिल में रुकावटें थी लेकिन उन्होंने फिर भी कुछ सीन्स की शूटिंग की और अपनी जिम्मेदारी पूरी की

बेहद खास रहा बीता हुआ साल

कॉमेडी एक्टर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, सुनील ग्रोवर के लिए बीता साल काफी शानदार रहा है। सुनील ग्रोवर को बीते साल Zee5 की वेब सीरीज़ ‘सन फ्लावर’ में देखा गया था। इसके अलावा वह सैफ अली खान की बेव शो ‘तांडव’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म ‘भारत’ में भी सुनील ने बेहतरीन एक्टिंग कर सबका दिल जीत लिया था। इसके इतर हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवार्ड में उन्हें बेस्ट एक्टिंग के लिए ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा था।

 

Scroll to Top