ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुनील जाखड़ का कांग्रेस पर हमला : उन्होंने सिर्फ हिंदू भाईचारे का अपमान नहीं किया

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने से करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी में शामिल होने के बाद जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केवल हिंदू भाईचारे का बल्कि सिख भाईचारे का भी अपमान किया।

बीजेपी में शामिल होने के बाद जाखड़ ने कहा कि पिछले 50 साल में मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उन्होंने कहा कि आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ 50 साल पुराना नाता तोड़ दिया है।

उन्होंने आगे कहा ‘मैं पंजाब के भाईचारे के लिए लड़ रहा हूं। जो काम एके-47 की गोलियां नहीं कर पाई, उन्होंने (कांग्रेस ने) अपनी जुबान से किया कि एक खास समुदाय के व्यक्ति को (सीएम के रूप में) नहीं चुना जा सकता है। उन्होंने न केवल हिंदू भाईचारे का बल्कि सिख भाईचारे का भी अपमान किया।’

फरवरी में चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा करने वाले जाखड़ को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस दिया गया था और पिछले महीने राज्य के चुनावों में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जाखड़ के बयानों ने पार्टी की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित किया था।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को करारी शिकस्त देते हुए सत्ता तक पहुंच गई। आम आदमी पार्टी ने सांसद भगवंत मान को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है। पंजाब में सुनील जाखड़ की गिनती प्रभावशाली नेताओं में होती है।

नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले सुनील जाखड़ चार साल तक पंजाब कांग्रेस के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 68 साल के नेता ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है लेकिन वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे राष्ट्र की जिम्मेदारी उसके कंधों पर है।

Scroll to Top