ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खुश नजर आया हिन्दू पक्ष

नई दिल्ली (मानवीय सोच) शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी केस पर जो फैसला सुनाया। उस पर हिन्दू पक्ष ने संतोष जताया। हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा कि शीर्ष अदालत ने जो फैसला सुनाया उससे वे संतुष्ट हैं। खासकर उनका संदर्भ सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का है, जिसमें शिवलिंग का स्थान बरकरार रहेगा। साथ ही वुजु के स्थान की व्यवस्था जिलाधिकारी करेंगे। यह आदेश अगले दो महीने तक बरकरार रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी केस को वाराणसी जिला अदालत के पास ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही तीन जजों की बेंच ने मामले में टिप्पणी की कि जिला जज के पास 25 साल का अनुभव है, इसलिए यह जरूरी है कि वो ही इस मामले में फैसला लें। क्योंकि मामला पहले से ही जिला अदालत के पास था लेकिन मुस्लिम पक्ष ने अंसतुष्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले को फिर से जिला अदालत में भेज दिया है। इससे यकीनन मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है।

मीडिया से बात करते हुए हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा कि कोर्ट के फैसले वे काफी संतुष्ट हैं क्योंकि मामला जिला अदालत के पास ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही मुस्लिम पक्ष जो जिरह कर रहा था, उसे भी अदालत ने जिला जज के पास सुनवाई के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि अब मामले का ट्रॉयल जिला अदालत करेगा।

मुस्लिम पक्ष को झटका
अधिवक्ता विष्णु जैन ने कहा कि सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हमारे द्वारा दायर मुकदमा विचारणीय नहीं है। उन्होंने इसे खारिज करने के लिए आदेश 7 नियम 11 सीपीसी के तहत एक आवेदन प्रस्तुत किया। उनके अनुसार, यह सूट पूजा स्थल अधिनियम से प्रतिबंधित है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए जिला जज के पास केस ट्रांसफर कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि 17 मई को दिया उनका अंतरिम आदेश अगले दो महीने तक जारी रहेगा। यानि जुलाई दूसरे सप्ताह तक फैसला जारी रहेगा। जिसमें शिवलिंग का स्थान सील कर सुरक्षित रखने की बात है। जबकि वुजु खाने के स्थान को बदला जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी को स्थान चयनित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक मस्जिद में लोगों को नमाज पढ़ने से न रोका जाए।

 

Scroll to Top