ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुरक्षा को खतरा बता सरकार ने ब्लॉक किए 22 यूट्यूब चैनल

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी है। इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। इन चैनलों को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में ब्लॉक किया गया है। आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय  समाचार चैनल ब्लॉक किए गए हैं। इसके अलावा 4 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक किए गए हैं।

यूट्यूब चैनलों ने दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और झूठे थंबनेल का इस्तेमाल किया। इन चैनलों के अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, 1 ​​फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक कर दिया गया है। इससे पहले मंत्रालय ने जनवरी में 35 चैनलों को ब्लॉक कर दिया था। इसके अलावा दो वेबसाइटों पर भी रोक लगाई गई थी। सरकार का कहना था कि ये चैनल और वेबसाइट भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैला रहे थे। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा था कि ये चैनल कॉर्डिनेटेड तरीके से भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने में जुटे थे।

उनका कहना था कि भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इन पर नजर रखी थी और उनकी रिपोर्ट्स के बाद ही ऐक्शन लिया गया है।

 

Scroll to Top