ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024

बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी में आज 12 बजे से इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 का सेमीफाइनल खेला जाएगा। जहां पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिगेगा। वहीं दूसरी ओर लक्ष्य सेन और जापान के शोगा ओगावा के बीच भी फाइनल की जंग देखने को मिलेगी। भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सहिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पुरुष एकल में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन और दूसरी वरीय प्रियांशु राजावत भी जीत के साथ अंतिम चार में पहुंच गए। महिला युगल में दूसरी वरीय त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद पी. भी सेमीफाइनल में पहुंच गई। पांचवीं वरीय भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो मिश्रित युगल व पिछली उपविजेता भारत की शीर्ष वरीय अश्विनी पोनप्पा व तनीषा क्रैस्टो महिला युगल के अंतिम चार में पहुंचे।

योनेक्स सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित 2,10,000 अमेरिकी डालर की इनामी राशि वाली चैंपियनशिप में राष्ट्रमंडल खेल के स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य विजेता लक्ष्य सेन ने भारत के ही माइसनम लुआंग मेरबा के खिलाफ 21-8, 21-19 से आसान जीत दर्ज की। लक्ष्य सेन को दूसरे गेम में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उनके खिलाफ प्रतिद्वंद्वी ने 15 अंक के बाद वापसी की और एक समय ऐसा लगा कि लक्ष्य ये गेम हार जाएंगे लेकिन लक्ष्य ने अंतिम पलों में बेहतरीन शॉट खेलते हुए आसानी से जीत अपने नाम कर ली। लक्ष्य ने जीत के बाद खुशी जताते हुए कहा कि दूसरे गेम में कुछ कठिनाई हुई थी लेकिन जीतना अच्छी बात है।

Scroll to Top