ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# स्कूल प्रश्नपत्र में लिखा भारतीय मुस्लिम आतंकवाद , शिक्षिका पर गिरी गाज

बहराइच : (मानवीय सोच)  एक प्रतिष्ठित स्कूल के हिंदी के प्रश्नपत्र में आतंकवाद के लेख में गलती से भारतीय मुस्लिम आतंकवाद शब्द लिख गया था जिसके बाद कुछ अभिभावकों के विरोध पर विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल इसका संज्ञान लिया। शिक्षिका से माफी नामा लेने के साथ ही प्रबंधन ने शिक्षिका को कार्य मुक्त कर दिया।

शहर के हुजूरपुर रोड स्थित गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस स्कूल में जारी नौवीं कक्षा की परीक्षा के प्रश्नपत्र में बच्चों से आतंकवाद पर लेखात्मक सवाल पूंछा गया था। जिसमें शिक्षिका द्वारा दिए गया लेख में विभिन्न आतंकवादी संगठनों के नाम के साथ ही भारतीय मुस्लिम आतंकवाद लिख दिया गया। बच्चे जब प्रश्नपत्र लेकर घर पहुंचे तो अभिभावकों ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की जिसके बाद शिक्षिका को प्रबंधन ने विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया।

गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक छवि रायतानी ने बताया की उन्हें प्रश्नपत्र की जानकारी नहीं थी। हिंदी की शिक्षिका ने प्रश्नपत्र बनाया था जिसमें गलती से ये शब्द लिख गया था। जानकारी होते ही शिक्षिका को बुलाकर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया साथ ही भविष्य में कोई अन्य शिक्षक ऐसी गलती न करे इसके लिए शिक्षिका को विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है। 

Scroll to Top