उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) अलीगढ़ में छात्रों का बवाल काफी बढ़ गया है. शनिवार की सुबह छात्रों के एक समूह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सभी गेट बंद कर ताला लगा दिया. यह बवाल स्टूडेंट लीडर फरहान जुबेरी की गिरफ्तारी के विरोध में हो रहा है. हालात नियंत्रण से बाहर जाते देख पुलिस ने भी अपनी ओर से मोर्चा संभाल लिया.
जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के महेशपुर मोड़ स्थित एक ढाबा के मालिक को एएमयू के छात्रों ने सुलेमान हॉल में लाकर मारपीट की थी. छात्रों ने ढाबा संचालक को जूते पर नाक रगड़ने के लिए विवश किया था. इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को पुरानी चुंगी के पास से छात्र नेता फरहान जुबैरी को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने दोदपुर में दूसरे छात्र नेता जैद शेरवानी को घेर लिया.
