ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हनुमान चालीसा पर रोक लगाने वाले पुलिस कमिश्नर का हुआ ट्रांसफर

महाराष्ट्र  (मानवीय सोच) महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक बड़े फेरबदल के तहत नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब 40 सीनियर पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन या ट्रांसफर कर दिया. इस लिस्ट में नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे का नाम भी शामिल है. दीपक पांडे का नाम हाल ही में उस वक्त चर्चा में आया था, जब उन्होंने नासिक में मस्जिदों के 100 मीटर के दायरे में अजान से 15 मिनट पहले और बाद में लाउडस्पीकर पर कोई भी धार्मिक भजन और गाने न बजाने का आदेश दिया था.

राजस्व विभाग के अधिकारियों पर लगाया आरोप

इसके अलावा पांडे ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ है. इस मुद्दे को सार्वजनिक करने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा.

जयंत नायकनवरे होंगे नए पुलिस कमिश्नर

कई आधिकारिक आदेशों में ट्रांसफर और प्रमोशन की घोषणा की गई. पांडे के बाद उनकी जगह जयंत नायकनवरे नासिक पुलिस कमिश्नर होंगे. वे अभी डिप्टी आईजीपी (वीआईपी सिक्योरिटी) थे. इसके अलावा नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय को स्पेशल आईजी बनाकर भेजा गया है. वहीं, पांडे को विशेष महानिरीक्षक (महिलाओं पर अत्याचार की रोकथाम विभाग) नियुक्त किया गया है.

लाउडस्पीकर विवाद है चर्चा में

बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर बवाल मचा हुआ है. हाल ही में एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने मांग की थी कि महाराष्ट्र की मस्जिदों से 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाए जाएं, या फिर मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाया जाएगा. इसके बाद इस मुद्दे पर देशभर में चर्चा तेज हो गई.

Scroll to Top