ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हनुमान चालीसा विवाद में अब हुई D-गैंग की एंट्री

महाराष्ट्र (मानवीय सोच)  हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सांसद नवनीत राणा  और शिवसेना  के बीच इस मामले को लेकर जंग शुरू हो गई है. इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत  ने राणा दंपति और बीजेपी पर निशाना साधा है.

यूसुफ लकड़ावाला से जोड़े तार

उन्होंने आरोप लगाया कि ED को राणा दंपति की जांच करनी चाहिए. साथ ही कहा कि यूसुफ लकड़ावाला से राणा दंपति ने लेनदेन की थी और ईडी ने लकड़ावाला को 200 करोड़ रुपये की मनी लॉड्रिंग केस में अरेस्ट किया था. फिर लॉकअप में ही उसकी मौत हो गई थी.

राउत ने कहा कि यूसुफ की गैरकानूनी कमाई का हिस्सा अब भी नवनीत राणा के अकाउंट में है. इसलिए ED को भी जल्द राणा को चाय पिलानी चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मामले में आखिर क्यों चुप है, राणा को क्यों बचाया जा रहा है जिसके डी-गैंग से सीधे संबंध हैं. चाय पिलाने को लेकर राउत ने राणा पर तंज किया है क्योंकि मंगलवार को ही मुंबई पुलिस कमिश्नर ने नवनीत राणा का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वह खार पुलिस स्टेशन के भीतर चाय पीती दिख रही हैं.

शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

शिवसेना नेता के बयान पर महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों ने कहा कि अगर लकड़वाला मामले में कोई नई शिकायत मिली तो उस पर कारवाई की जाएगी. अभी तक इस मामले में कोई नई शिकायत नहीं मिली है. हालांकि ये बात चुनावी पत्र में नवनीत राणा ने पहले ही बताई हुई है और ये एक पुराना मामला है.

उधर राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कमिश्नर संजय पांडेय के साथ बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास पर बैठक करेंगे. बैठक में राणा दंपति मामला, चांदीवाल कमीशन की रिपोर्ट और किरीट सोमैया अटैक मामले पर बातचीत हो सकती है.

 

Scroll to Top