ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हरियाणा में खाप पंचायतों का ऐलान : अग्निपथ स्कीम के लिए आवेदन करने वालों का करेंगे बहिष्कार

हरियाणा (मानवीय सोच) हरियाणा में सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ स्कीम का विरोध किसान आंदोलन जैसी राह पर बढ़ता दिख रहा है। हरियाणा की कुछ खाप पंचायतों के नेताओं ने अपील की है कि अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती के लिए आवेदन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। यही नहीं खाप नेताओं ने भाजपा और जननायक जनता पार्टी के नेताओं के विरोध का भी आह्वान किया है। इसके अलावा स्कीम का सपोर्ट करने वाले कॉरपोरेट घरों के भी विरोध की अपील की गई है। बता दें कि आनंद महिंद्रा समेत कई कारोबारियों ने इस स्कीम का समर्थन किया है और अग्निवीर के तौर पर सेवामुक्त होने वाले युवाओं को नौकरी देने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में खाप पंचायतों और कुछ अन्य समुदायों के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों से आए नेता शामिल हुए। इसके अलावा कुछ छात्र संगठनों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस मीटिंग की अध्यक्षता करने वाले धनखड़ खाप के नेता ओपी धनखड़ ने कहा कि हम उन लोगों को समाज में अलग-थलग करने का प्रयास करेंगे, जो इस स्कीम के तहत नौकरी के लिए आवेदन करेगा। हम इस स्कीम का विरोध कर रहे हैं, जो अग्निवीर के नाम पर युवाओं को मजदूर बनाने की कोशिश है।

क्या इस स्कीम के तहत आवेदन करने वालों का बायकॉट किया जाएगा? इस सवाल पर धनखड़ ने कहा कि हम बायकॉट शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उनसे सामाजिक दूरी रखी जाएगी। दरअसल सेना ने अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके लिए जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। योजना के मुताबिक अग्निवीर के तौर पर भर्ती होने वाले लोगों का कार्यकाल 4 वर्ष का होगा और उसके बाद 75 फीसदी को सेवामुक्त कर दिया जाएगा बाकी 25 फीसदी लोगों को नियमित सैनिक के तौर पर भर्ती किया जाएगा।

कई राज्यों में क्यों स्कीम का हो रहा है विरोध प्रदर्शन

हालांकि सेवामुक्त होने वाले 75 फीसदी सैनिकों एक प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर तमाम सरकारी सेवाओं और अर्ध सैनिक बलों की भर्तियों में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार की ओर से इन ऐलानों के बाद भी यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में इस स्कीम का विरोध हो रहा है।

Scroll to Top