हरियाणा में रेप के आरोपियों को मिली जमानत तो पीड़िता ने उठाया दिल दहलाने वाला कदम

फरीदाबाद  (मानवीय सोच) हरियाणा के फरीदाबाद में दुष्कर्म के आरोपियों को जमानत  मिलने के बाद पीड़िता ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी.

मामले की जांच जारी

थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा (Case) दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम  कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच जारी है.

पिछले साल 2 फरवरी को दिया था अपराध को अंजाम

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पीड़िता के पिता ने सोमवार को थाना तिगांव पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी गांव कौराली के एक स्कूल में पढ़ती थी. उसकी बेटी के साथ गांव अटाली निवासी सौराज और गड़खेड़ा निवासी नवीन ने पिछले साल 2 फरवरी को कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) किया था. इस मामले में दोनों आरोपित अब तक जिला जेल नीमका में बंद थे.

देर रात पीड़िता ने तोड़ा दम

पीड़िता  के पिता के मुताबिक, आरोपियों को जमानत  मिलने की जानकारी के बाद से पीड़िता परेशान थी. आरोप है कि इस बात से परेशान होकर उसने रविवार शाम को अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया. उसे गंभीर अवस्था में सेक्टर-8 स्‍थ‍ित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *