ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हाथरस सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)   हाथरस जिले में एक डंपर की चपेट में आने से छह कावंड़ियों की मौत हो गई और एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया है।

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजीव कृष्ण ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में ग्वालियर के कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर वापस जा रहा था। राजीव कृष्ण ने कहा कि बीती रात करीब सवा दो बजे सादाबाद थाना क्षेत्र में डंपर ने कांवड़ियों को कुचल दिया, जिसमें सात कांवड़िए घायल हो गए। उन्होंने बताया कि छह कांवड़ियों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने हादसे में मृतकों की पहचान जबर सिंह (28), रणवीर (30), मनोज पाल (30), रमेश पाल (30), नरेश पाल (32) और विकास (25) के रूप में की है। एडीजी ने कहा कि विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है और कांवड़ियों को ग्वालियर भेजने का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में सड़क हादसे में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Scroll to Top