यूपी (मानवीय सोच) हापुड़ में मंगलवार को कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दीपक भूकर ने कोतवाली इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह और चौकी प्रभारी रमेश को तुरंत सस्पेंड कर दिया है, जबकि सीओ सिटी एसएसन वैभव पांडेय को हटा दिया गया है। सीओ को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग और हत्या मामले में तीनों पुलिस कर्मियों को दोषी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया है, जबकि बाकियों की तलाश जारी है।
हरियाणा के अन्नागपुर निवासी लाखन वर्ष 2019 में धौलाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोप में जेल में था जो मंगलवार को पेशी पर हापुड़ आया था, जिसके साथ हरियाणा पुलिस का सिपाही था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 11:00 बजे जैसे ही कैदियों की गाड़ी आकर रुकी और उसमें से एक हत्यारोपी उत्तरा, उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से कचहरी गेट पर भगदड़ मच गई। हमलावरों ने पांच राउंड गोली चलाई। गोली लगने से हत्यारोपी लाखन लहूलुहान होकर गिर गया। जबकि हरियाणा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हापुड़ पुलिस में आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर पैदल ही फरार हो गए।
