उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की आज (21 अगस्त) दूसरी पुण्यतिथि है. इसे बीजेपी ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में मना रही है ये कल्याण सिंह की सियासी ताकत ही है कि उनके निधन के दो साल बाद अलीगढ़ में हो रहे कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित प्रदेश व केंद्र के तमाम दिग्गज नेता जुटे.
श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों में कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह और पोता संदीप सिंह महीने भर से जुटे थे. बता दें कि कल्याण सिंह लोधी जाति से थे. इस जाति के वोटों की ताकत बीजेपी पिछले तीन दशकों से देख रही है. इसको लेकर ही बीजेपी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाकर इस वर्ग के वोटरों को बड़ा सियासी संदेश दे रही है
