ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिजाब विवाद के बीच फिर बढ़ा तनाव, छात्रा ने व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया पाकिस्तानी झंडा

शिवमोगा  (मानवीय सोच) कर्नाटक के शिवमोगा जिले के एक कॉलेज में हिजाब विवाद पर गरमागरम बहस के बीच बुधवार को तनाव बढ़ गया. एक छात्रा के खिलाफ व्हाट्सएप पर एक स्टडी ग्रुप में पाकिस्तान के झंडे की तस्वीर पोस्ट करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई है. कॉलेज के छात्र छात्रा के खिलाफ देशद्रोह के आरोप लगाने की मांग कर रहे हैं और उसे कॉलेज से बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे हैं.

कॉलेज में बवाल

इस मुद्दे को लेकर छात्रों ने मंगलवार को शिवमोग्गा स्थित सह्याद्री साइंस कॉलेज परिसर में धरना दिया था. जिसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने भी मोर्चा संभाला और छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया है.

इस तरह बढ़ा विवाद

पिछले महीने, चिक्कमगलूर जिले के एक बीसीए छात्रा ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जो ऑनलाइन कक्षाओं के लिए है उसमें मैसेज पोस्ट किया था जिसमें कहा गया था कि हिजाब उसका अधिकार है. इससे ग्रुप में तीखी नोकझोंक शुरू हुई. छात्रों में से एक ने ग्रुप में एक भारतीय ध्वज पोस्ट किया और उसके जवाब में एक पाकिस्तानी ध्वज पोस्ट किया गया.

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वे इस मामले में कानूनी राय ले रहे हैं. विश्वविद्यालय के अधिकारियों को एक ज्ञापन मिला है और आंदोलनकारी छात्रों से छात्रा पर उचित कार्रवाई का वादा किया है.

 

Scroll to Top